Connect with us

पुरोला में 1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी

पुरोला में 1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी: पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 मिशन को बखूबी अंजाम तक पहुंचा रहे हैं, जनपद में नशे को जड़ से खत्म करने के लिये नशामुक्त उत्तरकाशी का संकल्प लेकर वह नशे के सौदागरों को लगातार सलाखों के पीछे पहुंचा रहे हैं, युवा पीढ़ी को नशे के जंजाल में धकेलकर उनके भविष्य से खिलवाड करने वाले नशे के सौदागरों पर उनके कडी कार्रवाईयां की जा रही हैं। उनके द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये उन्हें चिन्हित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रखें हैं, अवैध नशे के सौदागरों की धर पक्कड़ हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बडकोट, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार के नेतृत्व में पुरोला पुलिस द्वारा जाल बुनते हुये दिनांक 12 अगस्त की रात्रि में बर्नीगाड, जरडा खड्ड के पास से अरविन्द सिंह नामक तस्कर को 1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS एक्ट 8/17 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुछताछ में अभियुक्त अरविन्द द्वारा बताया गया कि अफीम को वह आसपास के गांव से खरीद कर लाया है, जिसको वह मोरी क्षेत्र मे अच्छे दामों पर बेचना चाह रहा था। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द सिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी फुवाण गांव, बडकोट, उत्तरकाशी उम्र 40 वर्ष है जिससे 1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार, उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पंवार , हे0कानि0 अव्बल सिंह, हे0कानि0 गजेन्द्र सिंह, हे0कानि0 प्रवीन परमार मौजूद रहें।

Ad Ad

More in उत्तरकाशी

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page