उत्तराखण्ड
सवाल पूछने पर 1 साल की सजा,,,,,
क्या किसी सरकार से सवाल करना गलत है? मोरक्को में भूकंप को लेकर सवाल उठाने पर एक शख्स को 1 साल की सजा हुई है। शख्स का नाम सईद ऐत महदी है। मोरक्को में भूकंप पीड़ितों की आवाज उठाने वाले सईद ऐत महदी को पहले तीन महीने की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद अब कोर्ट में हुई अपील के बाद इसे बढाकर एक साल कर दिया गया है। दरअसल 2023 में आए भूकंप पीड़ितों के लिए एक समूह का नेतृत्व करने वाले ऐत महदी ने सरकार की नीतियों की आलोचना की थी।









