Connect with us

महिला के पेट से 10 किग्रा का ट्यूमर निकालकर मरीज की जान बचाई।

उत्तराखण्ड

महिला के पेट से 10 किग्रा का ट्यूमर निकालकर मरीज की जान बचाई।

जानकी पंगरिया पिथौरागढ़…

पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के मुख्य सर्जन डॉ0 एलएस बोरा ने महिला के पेट से 10 किग्रा का ट्यूमर निकालकर मरीज की जान बचाई है। आपरेशन के बाद महिला स्वस्थ है। महिला के परिजनों ने जिला अस्पताल के डाक्टर सहित सभी स्टाफ का आभार जताया है।


मुनस्यारी तहसील दूरस्थ के खोयम गॉव होकरा निवासी निर्मला देवी दो साल से मासिक रक्तस्राव से परेशान थी। निर्मला ने कई बार महिला अस्पताल और नगर के नीजी अस्पताल में मरीज को दिखाया। इलाज न होने पर महिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे डॉ0 एलएस बोरा के पास भेजा। डॉ0 बोरा ने सितंबर महीने में मरीज की तमाम जॉचे की। जॉच में मरीज के पेट में बड़े साईज का ट्यूमर विकसित पाया गया। उन्होन मरीज को अक्टुवर में आपरेशन की तिथि दी। दूरस्थ गॉव के होने के कारण परिजन उस समय मरीज को नहीं ला पाएं। दो दिन पहले महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मंगलवार को डॉ एलएस बोरा और निश्चेतक डॉ0 हिना जोशी ने मरीज का सफल आपरेशन किया हैं। आपरेशन के बाद महिला के पति खुशाल सिंह ने बताया पिथौरागढ़ में आपरेशन होने से उन्हें राहत मिली है। यहां आपरेशन न होने पर उन्हे हल्द्वानी जाना पड़ता जिसमें समय और धन की बर्बादी होती। डॉ बोरा ने चार दिन पहले भी एक महिला के पेट से छह किग्रा का ट्यूमर निकाला है। टीम में डॉ0 नीलम खनका ओटी इंचार्ज शबाना, भूपेंद्र सिंह, स्टाफ नर्स दीपिका, हेमा नगरकोटी, विनोद जोशी, नीरु और महेश मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page