Connect with us

10 नवंबर को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाई जाएगी धन्वंतरि जयंती : मोनिका

बागपत। ऋषभ ढाका।

10 नवंबर को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाई जाएगी धन्वंतरि जयंती : मोनिका

बागपत – जिलाधिकारी बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर से 10 नवंबर को आयोजित होने वाले अष्टम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद के प्रति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर मोनिका गुप्ता ने बताया कि
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयुष विभाग के तत्वाधान में आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की स्मृति में प्रतिवर्ष धनतेरस पर्व को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है। आयुष्मान आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 10 नवंबर 2023 को अष्टम आयुर्वेद दिवस धनतेरस पर्व के अवसर पर हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर इसे सफल बनाया जाएगा। इसको लेकर जिले के स्कूल-कॉलेज में चित्रकारी प्रतियोगिता, विभिन्न नवाचारों पर प्रतियोगिता आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों में आयुर्वेद की दवाईयो के पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही किसानों को भी ओषधिये पौधों की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in बागपत। ऋषभ ढाका।

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page