Connect with us

13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म,,,,,

उत्तराखण्ड

13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म,,,,,

ऊधमसिंहनगर। जिले के खटीमा में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी पांच महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ विमल रावत ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। उसकी 13 वर्षीय बेटी ने उन्हें बताया कि मार्च 2025 को गांव के दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। उस समय वह घर पर अकेली थी। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद भी जब वह घर पर अकेली थी तब दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया,लेकिन डर हुई बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया। अब उसके गर्भवती होने पर दुष्कर्म का पता चला।
कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी दोनों युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]