Connect with us

15 वीं श्वास एवं गम्भीर चिकित्सीय सेवा गोष्ठी।

उत्तर प्रदेश

15 वीं श्वास एवं गम्भीर चिकित्सीय सेवा गोष्ठी।

जे.सी.पांडे-

लखनऊ- 15 वीं श्वास एवं गम्भीर चिकित्सीय सेवा संगौष्ठी के आयोजन 2023 के सफल आयोजन हेतू समिति द्वारा लिए निर्णयानुसार 17 दिसम्बर 2023 को लखनऊ मे ताज होटल मे आहूत की गई है। इस क्रम मे आज ब्रजेश पाठक उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित करने डा बी पी सिंह व जे पी सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उनके निवास पर भेंट कर औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया। ब्रजेश पाठक उप मुख्य मंत्री ने सहर्ष अपनी सहमति प्रदान करते हुए गौष्ठी की सफलता व महत्वपूर्ण चिकित्सीय विमर्श के लिए शुभकामनाए ज्ञापित कीं। जे पी सिंह सदस्य शिक्षा परिषद ने भी प्रदेश मे चिकित्सीय नवाचार व उन्नत चिकित्सालयों के माध्यम से व जन जन तक आयुष्मान कार्डो द्वारा हर गरीब को निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के प्रशंसा करते हुए समस्त चिकित्सकों के प्रति भी आभार व्यक्त किआ। डा बी पी सिंह चैयरमैन मिडलैंड हेल्थकेयर एवं अनुसंधान संस्थान तथा संगठन सचिव ने भी सहज,सरल भाव से चिकित्सीय संगोष्ठी मे मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मलित होने की सहमति देने के लिए अंतर्मन पटल से धन्यवाद प्रेषित किया।

Ad Ad

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page