Connect with us

गौला नदी में 2 मासूम किशोरों की डूबने से मृत्यु

उत्तराखण्ड

गौला नदी में 2 मासूम किशोरों की डूबने से मृत्यु

हल्द्वानी/लालकुआं – लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हल्दूचौड़ चौकी के ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया के अंतर्गत बकुलिया गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार देर शाम नहाने के लिए गौला नदी की ओर गए दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह दोनों के शव बरामद किए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग 5 बजे ग्राम बकुलिया निवासी अंकित भौर्याल (15 वर्ष), पुत्र दीवान सिंह भौर्याल और कृष दानू (15 वर्ष), पुत्र दरबान सिंह दानू घर से यह कहकर निकले थे कि वे गौला नदी में नहाने जा रहे हैं। जब देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने तत्काल आसपास के ग्रामीणों को सूचित किया, जिसके बाद निवर्तमान ग्राम प्रधान विपिन चंद्र जोशी और अन्य ग्रामीणों ने रातभर सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार तड़के एक बार फिर से खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान नदी किनारे बच्चों के कपड़े मिलने से यह आशंका गहरा गई कि दोनों किशोर नदी में डूब गए हैं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गांव के ही कुछ अनुभवी गोताखोरों को बुलाया। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद पहले एक किशोर का शव बरामद किया गया और फिर लगभगसुबह 11 बजे दूसरे किशोर का शव भी नदी से निकाल लिया गया।

अचानक हुई इस हृदयविदारक घटना से बकुलिया गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। दोनों बच्चे आपस मे दोस्त थे और मोटाहल्दू स्थित एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत थे। अंकित कक्षा 9 तथा कृष कक्षा 10 का छात्र था।

परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूरे गांव में शोक की लहर छाई हुई है और हर कोई इस अपूरणीय क्षति से व्यथित है। दोनों परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]