Connect with us

मूसलाधार बारिश के चलते 2 राज्य मार्ग व 3 ग्रामीण मार्ग बंद।

उत्तराखण्ड

मूसलाधार बारिश के चलते 2 राज्य मार्ग व 3 ग्रामीण मार्ग बंद।

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास कल से लगातार डरावनी बारिश हो रही है।
अलबत्ता कही से कोई अप्रिय घटना का समाचार नही मिला है।

पहाड़ो पर लगातार हो रही बारिश से जगह जगह भारी बरसात के साथ साथ मलुवा सड़कों पर आ रहा है।

यहाँ 2 राज्य मार्ग व 3 ग्रामीण मार्ग बाधित हो गये हैं।

राज्य मार्ग बीरभट्टी , ज्योलीकोट क्वारब मार्ग दूसरा नैनीताल हल्द्वानी मार्ग मलुवा व पेड़ आने से मार्ग बाधित हो गये।

वहीं ग्रामीण मार्ग हरतपा हली, रुषि खुर्पाताल, ज्योलीकोट गांजा मार्ग बंद हो गये हैं।

इन मार्गों को जिला प्रशासन , पी डब्ल्यू डी द्वारा खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

यहाँ बता दे कुछ दिन पूर्व पाषाण देवी मंदिर के पास डी एस बी कॉलेज छात्रावास में भूस्खलन की खबर प्रमुखता से दिखाई गई थी।

जिस कारण छात्रावास को तथा वहाँ पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था

मूसलाधार बारिश के चलते उस स्थान पर पुनः भूस्खलन हो गया है।
आज सरोवर नगरी में पर्यटक भी अपने कमरों में ही कैद रहे।

पर्यटक स्थलों पर भी बिरानी छायी हुई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई लोगों के घरों में पानी घुस गया।

जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।

नालों के बन्द हो जाने से सारा पानी सड़को पर आ गया ।

कई जगहों पर तलिया बन गया।

सिविर का पानी भी झील में जा रहा है।

समाचार लिखने तक का आड़ी तिरछी बारिश व चारों ओर घना कोहरा अभी भी छाया हुआ है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

रिपोर्टर – प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page