Connect with us

देहरादून में 24 घंटे में फिर चार डिग्री चढ़ा तापमान, उत्तराखंड में 21 को बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखण्ड

देहरादून में 24 घंटे में फिर चार डिग्री चढ़ा तापमान, उत्तराखंड में 21 को बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड की राजधानी देहरादूनमें चौबीस घंटे में मौसम ने फिर पलटी खाई। बुधवार को दून में जहां तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। गुरुवार को इसमें चार डिग्री का इजाफा हुआ और अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री तक जा पहुंचा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य रहा।

21 और 22 को बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 23 मई की सुबह दून में आसमान बादलों से घिरा रहेगा। रात को बारिश हो सकती है। 24 और 25 को भी बारिश संभव है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून में एक बार फिर अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटे में जिले में 4.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

उत्तराखंड में 21 को बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, खराब मौसम के कारण चारधाम मार्ग पर दुश्वारी बढ़ सकती हैं। श्रीहेमकुंड साहिब की यात्रा पर असर पड़ सकता है। शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश की संभावना है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page