उत्तराखण्ड
कॉर्बेट सिटी में 3 अवैध मजारों को किया गया ध्वस्त,,,,,,
नैनीताल जिले के कॉर्बेट सिटी रामनगर क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई 3 अवैध मजारों को आज धामी सरकार ने बुल्डोजर ने ध्वस्त कर दिया। ये अवैध मजारे दो हफ्ते पूर्व चिन्हित की गई थी और इन्हें प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में धामी सरकार का सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक संरचनाओं और कब्जों के खिलाफ अभियान, पंचायत चुनावों के बाद पुनः शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों कहा था कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान थमा नहीं है।
इसी क्रम में रामनगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी दो अवैध मजारों को आज प्रशासन ने बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। इनके नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले, पक्के सीमेंट के बनी इस संरचनाओं को डंपर में डाल कर ले जाया गया।











