Connect with us

भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मृत्यु,,,,,

उत्तराखण्ड

भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मृत्यु,,,,,

पिथौरागढ़। जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुवानी कस्बे से यात्रियों को लेकर बोकटा जा रही मैक्स जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, स्थानीय लोगों और बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल भेजा। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जीप में 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार अनियंत्रित जीप के खाई में गिरने के दौरान मार्ग से गुजरते लोग भी जीप की चपेट में आकर नदी में जा गिरे। मृतकों में दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक बोकटा गांव के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

चुनावी ब्रेकिंग,,,

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]