Connect with us

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक हजार सिपाही इधर से उधर

उत्तराखण्ड

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक हजार सिपाही इधर से उधर

उत्‍तराखंड के विभिन्‍न विभागों में इस वक्‍त सुधार की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में गढ़वाल रेंज के डीआईजी ने 131 दारोगा, 134 हेड कांस्टेबल और एक हजार 110 सिपाहि‍यों के तबादले कर दिए हैं। पुलिस महकमे में मंगलवार को बड़े स्तर पर तबादले किए गए। डीआईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने यह सूची जारी की। इसमें 131 दारोगा, 134 हेड कांस्टेबल और एक हजार 110 सिपाही शामिल हैं।

वार्षिक तबादलों को लेकर पुलिस में कई दिनों से चर्चाएं गर्म थीं। इस वजह से जिलों में भी तबादलों की सूची अटकी हुई थी। मंगलवार को तबादला सूची जारी हो गई। डीआईजी ने बताया कि दून-हरिद्वार से ट्रांसफर कार्मिकों में से 50 फीसदी को सात दिन में रिलीव किया जाएगा। बाकी 50 फीसदी को 15 दिनों के अंदर रिलीव किया जाएगा। पहाड़ी जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां कार्मिकों के आगमन के बाद ही ट्रांसफर किए गए कार्मिकों को रिलीव करें।

इसके साथ ही जिन कार्मिकों की ड्यूटी चारधाम यात्रा में लगी है, उन्हें 30 जून को रिलीव किया जाएगा। तबादला सूची में दून के तीन थानेदारों के नाम भी शामिल हैं। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दीपक सिंह कठैत को उत्तरकाशी, प्रेमनगर थानाध्यक्ष मनोज नैनवाल को चमोली और रायपुर एसओ अमरजीत सिंह को पौड़ी भेजा गया।

इनके रिलीव होने के बाद जल्द ही इन थानों में तैनाती की जाएगी। वहीं, कई चौकियों के इंचार्ज भी इस सूची के दायरे में आए हैं।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page