Connect with us

कीर्तिनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी नगर निकाय एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने घर घर जाने का रोड मैप तैयार किया।

उत्तराखण्ड

कीर्तिनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी नगर निकाय एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने घर घर जाने का रोड मैप तैयार किया।

कीर्तिनगर/श्रीनगर – आज कीर्तिनगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आहूत की गई जिसमें जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए व संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लाक कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन पर चर्चा हुई।
बूथ स्तर पर किस तरह से पार्टी को मजबूत किया जाए इस पर वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने अपने सुझाव रखे। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव एवं उसके बाद शीघ्र ही लोकसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं जिसके मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए हर गांव में घर घर जाने का रोड मैप तैयार किया गया।
अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहनानन्द डोभाल एवं प्रताप भंडारी व सेवादल जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद ने अपने अपने सुझाव रखे।
ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर भंडारी ने पंचायत अध्यक्षों के साथ सभी जिला कार्यकारिणी का शीघ्र गठन करने की बात कही। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, मोहनानंद डोभाल, रघुवीर सिंह भंडारी, प्रताप भंडारी, जगदीश बड़वाल, दिनेश स्नेही, गम्मा सिंह,कुसुमलता गुसाईं, मीनाक्षी पोखरियाल, पल्लवी राज, प्रदीप थपलियाल, दीपक सजवाण, किशोर पोखरियाल, रामलाल नौटियाल, सुनील कुमार, पंकज जोशी, वीरेंद्र राणा, राजेंद्र सिंह बुटोला, कुंदन लाल, धीरज पाल सिंह, उपेंद्र सिंह पुंडीर, महावीर सिंह भंडारी, प्रमोद पवार, आशा लाल आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page