Connect with us

पिथौरागढ़ में कई वर्षो बाद बर्फबारी होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर।

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ में कई वर्षो बाद बर्फबारी होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर।

ज्योती पंत

पिथौरागढ़। कई वर्षो बाद बर्फबारी होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिये दिन भर सैकड़ो लोग चंडाक में दिखे।लगातार दो दिन से हो रही बर्फबारी के बाद जिले में कई मार्ग अवरुद्ध होने से लोग दिन भर घरों के अंदर दुबके रहे।
पिथौरागढ़ नगर सहित पूरे जिले में सबसे अधिक बर्फबारी वर्ष 2005 में हुयी थी। उस समय नगर की सड़कों में भी छह इंच से आठ इंच तक हिमपात हुआ। उसके बाद नगर में हल्की बर्फबारी साल दर साल होती रही। चंडाक, थलकेदार, असुरचुला और ध्वज मंदिर के साथ पिथौरागढ़ नगर में लगातार दो घंटे से अधिक समय तक बर्फबारी लोगों को नयी उम्मीद लेकर आयी। बर्फबारी के कारण कास्तकारों के चेहरे खिल उठे है। शुक्रवार सुबह से ही पिथौरागढ़ के प्रमुख पर्यटक स्थल चंडाक में लोग बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे। लोगों ने बर्फ को एकत्र कर कई प्रकार के स्नोमैन और जानवरों के पुतले बनाये। बर्फबारी होने से जहां लोगों को सुखद अहसास हुआ वही हिमपात से कई परेशानीयां को लेकर आयी। हिमपात के कारण सड़के बंद होने से लोग गाड़ियों में दो दिन तक ठिठुरते रहे। बिजली न होने से नगर के जाखनी, नया बाजार के लोग परेशान रहे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page