Connect with us

हल्द्वानी में, एक होटल के GM पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप,,,,

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में, एक होटल के GM पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप,,,,

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एक होटल के जीएम पर इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करने वाली दिल्ली की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि शहर के ही  दूसरे होटल में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद जीएम के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

युवती इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करती है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा कि एक होटल के जीएम रोहित बेलवाल को वह पहले से जानती है। रोहित रामनगर के गांव सावल्दे का रहने वाला है। पहले वह रामनगर के एक रिजॉर्ट में नौकरी करता था। वहीं पर वह इवेंट का कार्य करने आई थी। इसके बाद रोहित ने उसे और भी काम दिलवाए थे। तभी से जान पहचान बढ़ गई।

आरोप है कि रोहित ने एक होटल में इवेंट का कार्य कराने के लिए उसे हल्द्वानी बुलाया था। वह हापुड़ निवासी अपनी सहेली के साथ यहां आई। रोहित ने दोनों को मंगलवार रात नैनीताल रोड स्थित एक होटल में ठहरा दिया। रात को वह जबरन उसके कमरे में घुस गया। वहां बैठकर उसने शराब पी और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती व उसकी सहेली के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।

युवती ने इसकी सूचना पुलिस को दी। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रात में ही फोन से सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो युवती होटल के कमरे में रो रही थी। रात में ही उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां मेडिकल परीक्षण के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि भी हो गई।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जीएम रोहित बेलवाल के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में टीम लगा दी गई है।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]