Connect with us

अनोखा मामला: पिता बेंड बाजे के साथ बेटी को लाए वापस घर।

राष्ट्रीय

अनोखा मामला: पिता बेंड बाजे के साथ बेटी को लाए वापस घर।

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वाईरल हो रही है वीडियो है रांची का। आपको बताते चलें कि एक पिता ने बैंड- बाजे के साथ अपनी बेटी की विदाई कराकर अपने घर वापस ले करआए हैं। जिससे हर तरफ लड़की के पिता की तारीफ हो रही है।

वेसे तो हर पिता अपनी बेटी की शादी एक अच्छे घर और परिवार में करता है ताकि उसकी बेटी खुश और सुखी रहे। लेकिन कई परिवार दूसरे घर से आई लड़की को काफी प्रताड़ित करते हैं। कुछ दहेज के लिए तो, कहीं एक से अधिक बेटे हो तो प्रॉपर्टी को लेकर। और कई प्रकार के मामलो में, ऐसा ही एक मामला झारखंड के रांची से सामने आया है। दरअसल, रांची में ससुराल वालों से परेशान होकर एक पिता ने बैंड- बाजे के साथ अपनी बेटी की विदाई कराकर अपने घर वापस ले आए हैं। बेटी की इस अनोखी विदाई की चर्चा चारों ओर हो रही है और लोग पिता के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि रांची में रहने वाली प्रेम गुप्ता नाम के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी साक्षी की बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से बेटी के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। यह बात जब प्रेम गुप्ता को पता चली तो, वह आहत होकर अपनी बेटी को वापस अपने घर लाने का फैसला किया और उसे जैसे अपने घर से बैंड बाजे के साथ विदा किया था, वैसे ही बैंड बाजे के साथ वापस ले आए। जिसके बाद हर तरफ उनके इस कदम की तारीफ हो रही है।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in राष्ट्रीय

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page