Connect with us

नैनीताल में हैं या घूमने जा रहे हैं ? तो ये खबर ज़रूर पढ़ें।

उत्तराखण्ड

नैनीताल में हैं या घूमने जा रहे हैं ? तो ये खबर ज़रूर पढ़ें।

हल्द्वानी- ये सीज़न उत्तराखंड में सैलानियों की बाढ़ के लिए जाना जाता है हालंकि कोविड के चलते पिछले कई सालों से सैलानियों की संख्या में कमी आई है। वहीं अब एक बार से सैलानियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। खैर पर्यटन को बढता देख भले ही दुकानदारों के चहरे खिले नज़र आ रहे हो पर सैलानियों को अपने चेहरे ज़रूर ढकने पड़ेंगे वरना उन्हे दिल्ली की तरह भारी भरकम जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। दरअसल कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते नैनीताल प्रशासन सख्त है और अगर नैनीताल में आपने मास्क नहीं लगाया तो आपको जुर्माना देना होगा। शासन के निर्देश पर नैनीताल जिले में गुरुवार से मास्क पहनना एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क नहीं पहनने पर 500 से 1000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

डीएम गर्ब्याल की ओर से जारी आदेश जिले में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। सार्वजनिक जगहों या घर से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य है। साथ ही थूकने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी उप जिलाधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि जो व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और 500 से 1000 रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page