Connect with us

आप” के अतुल जोशी ने थामा कांग्रेस का हाथ (बड़ी संख्या में व्यापारी, युवाओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली)

उत्तराखण्ड

आप” के अतुल जोशी ने थामा कांग्रेस का हाथ (बड़ी संख्या में व्यापारी, युवाओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली)

 रानीखेत। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अब सभी दलों की ओर से जोर आजमाइश शुरू हो गयी है। सभी उम्मीदवार अपना अपना कुनबा बढ़ाने लगे हैं। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल जोशी ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। रानीखेत में बड़ी संख्या में व्यापारियों सहित अनेक युवाओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी का दावा हैं सैंकड़ों युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है।

विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के पर्यटन नगरी रानीखेत में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इनमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल जोशी व्यापार मंडल के महासचिव संदीप गोयल सहित व्यापारी और युवा शामिल हैं। प्रत्याशीयों द्वारा घर घर जाकर प्रचार का सिलसिला भी जारी है वहीं पार्टियो में लोगों को शामिल करने की होड़ भी तेज हो गई है। रानीखेत विधायक निवास स्प्रिंग फील्ड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल जोशी व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने विधायक करन माहरा की कार्यशैली व कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक एवं वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा ने सभी का माल्यार्पण कर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर विधायक करन माहरा ने कहा कि पांच साल तक गांव-गांव सड़क पहुंचाने के साथ ही निरंतर कार्य करने का प्रतिफल आज जनता के स्नेह -आशीर्वाद के रुप में मिल रहा है जो 14 फरवरी को वोट में तब्दील होगा। कांग्रेस प्रत्याशी माहरा ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के प्रति लोगों का समर्थन व प्यार दिख रहा है उसे देखकर लगता है कि लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों विशेषकर बेरोजगारी और महंगाई से बेहद त्रस्त हैं और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने को तैयार बैठे हैं।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

धर्म-संस्कृति

मासिक राशिफल अगस्त 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page