Connect with us

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी अनियंत्रित होकर बोलेरो 12 यात्रियों में से तीन की मौत

उत्तराखण्ड

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी अनियंत्रित होकर बोलेरो 12 यात्रियों में से तीन की मौत

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी और स्याना चट्टी के बीच महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों का बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक सहित तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मरने वालों में एक महिला भी शामिल है, जबकि दस अन्य यात्री घायल हुए हैं।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट और नौगांव में भर्ती कराया गया है। गुरुवार देर शाम महाराष्ट्र के 12 यात्रियों को लेकर बोलेरो वाहन जानकीचट्टी से बड़कोट के लिए रवाना हुआ। देर रात यह वाहन यमुनोत्री धाम से 28 किलोमीटर दूर ओजरी के पास पहुंचा। यहां बस को साइड देने के लिए चालक ने अपने वाहन को पीछे किया।

इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं 108 एंबुलेंस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ फोर्स की टीम ने बचाव कार्य को पूरा किया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नौ घायल व्यक्तियों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ये सभी महाराष्ट्र के रहने वाले थे और सभी यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी करके लौट रहे थे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page