Connect with us

अन्नपूर्णा कल्याण समिति के विपेन्द्र अध्यक्ष, और श्याम सुंदर बने सचिव।

उत्तराखण्ड

अन्नपूर्णा कल्याण समिति के विपेन्द्र अध्यक्ष, और श्याम सुंदर बने सचिव।

मयंक मैनाली


रामनगर। ग्रामसभा हिम्मतपुर डोटियाल में स्थानीय समस्याओं और उनके निराकरण को लेकर अन्नपूर्णा विहार कॉलोनी वासियों ने बैठक कर समिति का गठन किया। ग्रामसभा हिम्मतपुर डोटियाल में अन्नपूर्णा विहार कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं को लेकर अन्नपूर्णा कॉलोनी कल्याण समिति का गठन किया। कॉलोनी में निवास करने वाले परिवारों ने कहा कि हिम्मतपुर डोटियाल ग्रामसभा का विस्तार हो जाने के कारण कॉलोनी में कूडा निस्तारण, पेयजल, सडक जैसी कई समस्याओं की आवाज नहीं उठ पाती है। जिसके कारण कॉलोनी का विकास नहीं हो पा रहा है। बैठक में कॉलोनी के समग्र विकास को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया किया गया कि कॉलोनी की समस्याओं को लेकर सभी निवासी समिति के माध्यम से एकजुट रहेंगे। बैठक के द्वौरान कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें विपेन्द्र पाल सिंह उर्फ कन्नू गिनती को सर्वसम्मिति से अध्यक्ष चुना गया। जबकि उपाध्यक्षा रेनू पाठक, कोषाध्यक्ष उमेश बिष्ट, सचिव श्याम सुंदर डौर्बी, प्रचार मंत्री नमन बेलवाल और विधि सलाहकार एडवोकेट मयंक मैनाली को चुना गया। बैठक का संचालन कुंदन सिंह गडिया के द्वारा किया गया। बैठक में सुनील करगेती, भैरव दत्त जोशी, खीमराज रौतेला, सतीश पुजारी आदि लोग शामिल रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page