Connect with us

बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान, द्वाराहाट के अतिथि ग्रह में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से की मुलाकात ।

उत्तराखण्ड

बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान, द्वाराहाट के अतिथि ग्रह में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से की मुलाकात ।

द्वाराहाट

आज बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान, द्वाराहाट के अतिथि ग्रह में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात की। रक्षा, पर्यटन एवं शिक्षा के कई बिन्दुवों पर उनसे चर्चा की और उनके समक्ष प्रस्ताव रखे।
द्वाराहाट-चौखुटिया क्षेत्र में नाविक एवं वायुसेना भर्ती केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा। पूर्व में इस संदर्भ में, पूर्व विधायकश्री त्रिपाठी बताया रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी के समक्ष भी यह प्रस्ताव रखा था। चूँकि मंत्री क्षेत्र से जुड़े हैं और रोजगार के लिहाज से भी यह एक अहम बिंदु है, आशा है इस दिशा में जल्द ही सरकार द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
श्री पुष्पेश का यह भी कहना था कि
पर्यटन के क्षेत्र में एक लंबे समय से उनकी मांग रही है कि चांचरीधार से उखलेख होते हुए मंसादेवी एवं दुनागिरी के बीच रोपवे का निर्माण किया जाए। 90 के दशक में स्व. विपिन त्रिपाठी के कहने पर कुमाऊं इंजिनीरिंग कॉलेज, द्वाराहाट (BTKIT) के प्रिंसिपल वाय. पी. गुप्ता द्वारा इसका प्रस्ताव भी बनाया गया था, पर अब तक उसमें कोई प्रगति नही हो पाई। उनका यह भी कहना था
साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तड़ागताल झील के लिए केंद्र सरकार पहल करे और शीघ्र ही धनराशि अवमुक्त करे।

सरकार पंतनगर विश्वविद्यालय के केन्द्रीयकरण पर विचार कर रही है। पहले भी सरकार एक बने-बनाए विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाकर खामियाज़ा भुगत चुकी है।
पंतनगर विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड का एक प्रमुख शिक्षण संस्थान है, जहाँ उत्तराखण्ड के छात्रों के लिए 85 प्रतिशत आरक्षण है। अतःउन्होंने सरकार से निवेदन किया है कि पंतनगर विश्वविद्यालय के केन्द्रीयकरण के बजाय, किसी अन्य पहाड़ी क्षेत्र में एक नए केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना करे। अन्यथा बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने का प्रस्ताव को मंत्री जी सरकार के समक्ष रखें।
इसके लिए पूर्व विधायक त्रिपाठी द्वारा मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र लिखा है, साथ ही राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को भी अवगत कराया है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page