Connect with us

कालाढूंगी से भाजपा के विधायक बंशीधर भगत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त।

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी से भाजपा के विधायक बंशीधर भगत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त।

देहरादून: राज्य में 70 में से कुल 47 सीटें पाने वाली भाजपा ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड में बहुमत हासिल किया है। अब बड़ी खबर देहरादून से आ रही है। दरअसल चौथी विधासभा का विघटन हो चुका है। बता दें कि इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। राज्‍यपाल की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।

गौरतलब हो कि राज्यपाल लेज. गुरमीत सिंह (सेनि) द्वारा जारी की गई अधिसूचना में 14 मार्च 2017 को गठित की गई चौथी विधानसभा को 11 मार्च 2022 से विघटित कर दिया गया है। आपको बता दें कि बीती महीने 14 तारीख को उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर चुनावों के लिए मतदान हुआ था। अब बीते दिनों यानी 10 मार्च को परिणाम भी आ गए हैं। जिसमें भाजपा ने 47 तो कांग्रेस पार्टी ने 19 सीटों पर कब्जा किया है। जबकि चार सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

अब कयासों के बीच ये भी माना जा रहा है कि शायद राज्‍य में नई सरकार का गठन होली के बाद ही होगा। ऐसे में अब उत्तराखंड की नवगठित विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर को चुना जाना था। इसी कड़ी में राज्यपाल लेज. गुरमीत सिंह (सेनि) ने कालाढूंगी से भाजपा के विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि प्रोटेम स्‍पीकर ही नए विधायकों को शपथ दिलवाता है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page