Connect with us

भाजपा विधायक हरबंस कपूर का देहांत।

उत्तराखण्ड

भाजपा विधायक हरबंस कपूर का देहांत।

देहरादून:BJP के लिए बुरी खबर है। गढ़ी कैंट से वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। सीएम ने दिवंगत विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है।

उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर और देहरादून जिले की कैंट विधानसभा से बीजेपी विधायक हरबंश कपूर का निधन हो गया है. वे पिछले 8 बार से लगातार विधायकी जीत रहे हैं. हरबंश कपूर के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दु:ख व्यक्त किया है.

हरबंस कपूर के बारे में कहा जाता है कि वह उत्तराखंड के उन नेताओं में से एक हैं, जिन्हें हर व्यक्ति की समस्या में खड़े हुए देखा गया है. हरबंस कपूर भाजपा के बेहद सहज और शालीन नेता थे. उनकी जनता में अच्छी पकड़ थी. जनता की समस्याओं को लेकर वह हमेशा सजग रहते थे.

हरबंस कपूर आठ बार से लगातार विधायक का चुनाव जीत रहे है. 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने एलान किया था कि ये उनका आखिरी चुनाव है.

आपको बता दें कि हरबंस कपूर पिछले चार दशक से कैंट विधानसभा से चुनाव जीतते हुए आ रहे थे, वे चार बार उत्तर प्रदेश से बतौर विधानसभा सदस्य और चार बार उत्तराखंड विधानसभा से यानी कि पिछले 40 सालों से चुनाव जीते हुए आ रहे हैं. हरबंशपुर के आकस्मिक निधन से पूरे भाजपा में शोक की लहर है.


हरबंस कपूर भाजपा के बेहद सहज और शालीन नेता थे। उनकी जनता में अच्छी पकड़ थी। जनता की समस्याओं को लेकर वह हमेशा सजग रहते थे। विधायक की मौत की खबर मिलते ही पार्टी के नेताओं के साथ ही समर्थकों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज दोपहर दो बजे प्रदेश कार्यालय में लाया जाएगा। इसके बाद तीन बजे उनके शव को अंत्येष्टि के लिए लक्खीबाग श्मशान में ले जाया जाएगा।अंतिम यात्रा उनके आवास से अनुराग चौक, बल्लूपुर चौक, घंटाघर, बुद्धाचौक, ईसी रोड, बलबीर रोड, प्रदेश कार्यालय, फव्वारा चौक, आराघर चौक, प्रिंस चौक से होते हुए लक्खीबाग पहुंचेंगे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page