Connect with us

द्वाराहाट पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का जोरदार खैरमकदम।

उत्तराखण्ड

द्वाराहाट पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का जोरदार खैरमकदम।

द्वाराहाट नगर में पहली बार पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट की अगुवाई में जोरदार खैरमकदम किया गया।पूर्व में भाजपा सरकार में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही आशा नौटियाल आज भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रथम बार द्वाराहाट आगमन पर महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा त्रिमूर्ति चौक पर स्वागत किया गया उसके बाद नगर पंचायत द्वाराहाट के सभागार में विहार रूप से स्वागत किया गया जहां ममता भट्ट की टीम रानीखेत अल्मोड़ा और मासी चौखुटिया देघाट सल्ट आदि क्षेत्रों से पहुंची टीम ने आशा नौटियाल का स्वागत किया।
रगवाली पिछौड़ा ओढ़ाकर सम्मानित किया आशा नौटियाल के साथ मोहनी पोखरियाल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा। उमा कुमाऊं संयोजिका महिला मोर्चा के साथ काफी संख्या में महिलाएं पहुंची।द्वाराहाट की पहचान यहां की मां दूनागिरी किब्फोटो के साथ शुभ माना जाने वाला तांबे का कलश भी भेंट किया रानीखेत से रेखा पांडे ने गुलदस्ता भेट किया तो अल्मोड़ा से किरन पंत ने अल्मोड़ा की बाल मिठाई भेंट की।संचालन द्वाराहाट की बीना हरबोला ने किया सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ममता भट्ट ने सभी प्रदेश अध्यक्ष के साथ पहुंची हुई टीम का और स्थानीय महिला मोर्चा की सदस्यों और पदाधिकारियों का आशा नौटियाल के साथ स्वागत किया और सभी का आभार व्यक्त किया ।


आशा नौटियाल ने संबोधित करते हुवे कहा कि द्वाराहाट की जनता यहां की मातृ शक्ति यहां का परिवेश मेरे लिए नया नही है क्योंकि पूर्व में भाजपा पार्टी द्वारा मुझे इस विधानसभा का प्रभारी। काजिम्मा दिया गया था तो सभी लोग परिचित हैं।मेरा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सबसे पहला लक्ष जो कन्या धन रुका हुवा है जिससे कई गरीब महिलाओं को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है उसको सही कर होगा और मिशन 2024 में पूरे प्रदेश को केवल और केवल मोदी मय और भाजपा मय करना होगा।प्रदेश हाईकमान ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसको भली भांति निभाना मेरी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है।महिलाओं को लघु कुटीर उद्योगों और महिला समूहों से जोड़कर उनको सशक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है ।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page