Connect with us

देवभूमि श्रीनगर में स्थित कमलेश्वर महादेव के दर्शनाथ हेतु पहुंचे भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता व महाराष्ट्र के प्रदेश महामंत्री

उत्तराखण्ड

देवभूमि श्रीनगर में स्थित कमलेश्वर महादेव के दर्शनाथ हेतु पहुंचे भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता व महाराष्ट्र के प्रदेश महामंत्री

श्रीनगर गढ़वाल – देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति संस्कारों रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ अतिथियों के स्वागत में अग्रणी भूमिका निभाते चले आ रहे हैं आज केदारनाथ दर्शन पर जाते हुए कमलेश्वर महादेव के दर्शन करने को पधारे भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता गौरव मिश्रा एवं अजय पाठक प्रदेश महामंत्री महाराष्ट्र ने भगवान कमलेश्वर महादेव में पूजा अर्चना की साथ ही कमलेश्वर के महंत आशुतोष जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया उसके पश्चात गौरव मिश्रा ने महंत आशुतोष पुरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट हेतु आमंत्रित किया।

महंत आशुतोष पुरी ने कहा कि बैकुंठ चर्तुदशी मेले में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को श्रीनगर की जनता की ओर से वह भेटकर आमंत्रित करेंगे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पधारे अतिथियों द्वारा मंहत से विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई देवभूमि का देवत्व ही हमारी पहचान है श्रीनगर अपने आप में अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सभी देवी देवताओं की तपस्थली तथा कर्मस्थली अनादिकाल रही है प्राचीन काल से ऋषियों तथा तपस्याें ने देव आराधना साधना और कठोर तप किया है वेदों पुराणों की रचना भी इसी देवभूमि में हुई है। देवाधिदेव कैलाशपति महादेव की तपोभूमि एवं लीलास्थली की यही पावन भूमि है। श्रीनगर क्षेत्र धार्मिक आध्यात्मिक सांस्कृतिक तथा सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यों का मुख्य केंद्र बिंदु है। बद्री केदार यात्रा का मुख्य पड़ाव भी है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत,दिनेश गाेड़, पूर्व उपाध्यक्ष श्रीनगर मंडल मयंक बिष्ट, शैलेंद्र गैरोला,प्रीति गोस्वामी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा उपस्थित थे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page