Connect with us

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया विभिन्न गांवों का भ्रमण सुनी जनसमस्याएं।

रानीखेत

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया विभिन्न गांवों का भ्रमण सुनी जनसमस्याएं।


रानीखेत (अल्मोड़ा)।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के न्याय पंचायत चौकुनी के विभिन्न गांवों में पहुंचकर जनसमस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आश्वासन दिया। सोमेश्वर विधायक एंव कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या दुगौड़ा, बिष्ट कोटली, चमना, नावली और तल्ला बनोलिया ग्राम सभाओं में पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्थानीय जनता के साथ संवाद स्थापित किया साथ ही विभिन्न गांवों के ग्रामवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

विधायक एंव कैबिनेट मंत्री ने सभी की समस्याओं को सुना और कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान अवश्य किया जाएगा। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बताई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन कनवाल, जिला मंत्री कन्नू शाह ,महिला मोर्चा अध्यक्ष जानकी धौंडियाल ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलवंत बजेठा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक बिष्ट ,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रीति गोस्वामी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश वर्मा ,मंडल महामंत्री बालम करायत, दीपक बोरा,मंडल मंत्री राजू रावत, महेंद्र रावत ,विमला देवी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

नावली में आंगनबाड़ी केंद्र के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।


सोमेश्वर विधायक एंव कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने क्षेत्रभ्रमण के दौरान विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के विकासखण्ड ताड़ीखेत के मौना के नावली तोक में बने नवनिर्मित भवन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ईश्वर की कृति हैं साथ ही इनके उन्नयन के लिए शासन द्वारा जो सहायता दी जाती है बच्चों तक अवश्य पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए हैं।

आंगनबाड़ी केंद्र के बनने से यहां पर निवासरत नौनिहालों के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार, जिलामंत्री दीपक कन्नू शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन कनवाल,मंडल महामंत्री बालम करायत ,युवा मोर्चा मंडल मंत्री, राजू रावत, कैलाश बिष्ट आंगनवाड़ी कार्यकर्ती नावली म्वाण के ग्रामीण सहित एवं नन्ने-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।

Ad Ad

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in रानीखेत

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page