Connect with us

विश्व पर्यावरण दिवस के साथ मना योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन।

उत्तराखण्ड

विश्व पर्यावरण दिवस के साथ मना योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन।

जितेंद्र प्रताप सिंह रामगढ़ ताल,गोरक्षपुर।


आज विश्व पर्यावरण दिवस 2023 अत्यंत उल्लास व समर्पण के साथ सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश मे विश्व लाईफ मिशन कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश के समस्त ग्राम पंचायतों,स्थानीय निकायों, नगर निगमों व नगर महापालिका के सदस्यों,प्रधानों,अध्यक्षों,महापौरों के साथ साथ विशिष्ट अतिथियों,छात्र-छात्राओं सहित योगी आदित्यनाथ मुख्य मंत्री,उत्तर प्रदेश, रवि किशन शुक्ल सांसद, अरूण कुमार सक्सेना वन मंत्री, दुर्गा शंकर मिश्र मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सुषमा खर्कवाल महापौर लखनऊ, जे पी सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ,पार्षदों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण हेतू संकल्पित हो शपथ ग्रहण की।
पर्यावरण संरक्षण के लिए योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री ने नवाचार से अद्वितीय कार्यक्रम आयोजित कर विश्व को स्पष्ट संदेश प्रदान किया।
लखनऊ नगर निगम ने अपने समस्त पार्षदों , सुषमा खर्कवाल महापौर, जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रांत ,अधिकारियों,कर्मचारीणों को कार्यक्रम मे आमंत्रित वेबनायर के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम स्थल रामगढ़ ताल,गोरखपुर से जोड़कर सभी उपस्थित सुधीजनों को शपथ दिलाई।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page