Connect with us

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से चारधाम यात्रा मार्ग बाधित !

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से चारधाम यात्रा मार्ग बाधित !

उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन दिनों के लिए अधिकांश जिलों में एक से दो दौर की तेज भारी बारिश के होने का पूर्वानुमान जारी किया है। चमोली और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून सहित अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा पर जाने वाले लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।उधर ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे गोचर के पास कमेडा में 12 घंटे के बाद रास्ता खोला जा सका। मलबा आने बंद हाइवे में फंसे लोगों ने भी रास्ता खुलने पर राहत की सांस ली। शुक्रवार की रात बारिश के चलते कमेडा हाईवे बंद हो गया था। तहसीलदार कर्णप्रयाग सुधा डोभाल के अनुसार शुक्रवार रात को भारी बारिश के चलते मालवा आने के कारण हाइवे बंद हो गया था। बड़ी संख्या में वाहन यहां फंसे हुए थे। लगभग 12 घंटे के बाद हाईवे को सुचारु किया जा सका। बदरीनाथ हाईवे पर कमेडा स्लाइडिंग जॉन है।भूस्खलन के चलते चार धाम यात्रा मार्ग बाधित हो रहा है। यमुनोत्री राजमार्ग 2 घंटे बाधित रहा। रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड राजमार्ग डोलिया देवी में शनिवार सुबह से मलबा आने से रास्ता बंद रहा। सीमा सुरक्षा संगठन की टीम रास्ता खोलने में ड्यूटी रही। रास्ते बाधित होने की वजह से यात्रियों को जगह-जगह इंतजार करना पड़ रहा है।शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page