Connect with us

लोक कलाकारों की समस्याओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान,,,,,

उत्तराखण्ड

लोक कलाकारों की समस्याओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान,,,,,

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक कलाकारों के विरोध के बाद उनकी मांगों का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक कलाकारों को दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम आवंटन एवं भुगतान संस्कृति निदेशालय से ही करने निर्देश दिए हैं। 

      सोमवार को प्रदेश में लोक संस्कृति के संवर्धन से जुड़े सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकारों के विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति, लोक परम्परागत, लोक संगीत एवं लोक कला को पहचान और बढ़ावा देने वाले काम हमारे संस्कृति कर्मी कर रहे हैं। उनके व्यापक हित को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति को मार्ग दुर्घटना की स्थिति में लोक कलाकारों को दुर्घटना बीमा किये जाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम आवंटन एवं भुगतान संस्कृति निदेशालय से करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सांस्कृतिक दलों से जुडे कलाकारों के हित में निरंतर कार्य कर रही है।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]