Connect with us

RTO दफ़्तर में मुख्यमंत्री का छापा, आरटीओ दिनेश पठोई सस्पेंड

उत्तराखण्ड

RTO दफ़्तर में मुख्यमंत्री का छापा, आरटीओ दिनेश पठोई सस्पेंड

DEHRADUN : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजपुर रोड स्थित आर टी ओ कार्यालय पर छापा मारा। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया की आरटीओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आरटीओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10:30 होने के बावजूद मौजूद नहीं थे ।

कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए कहा की जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नही है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण के बाद सभी विभागों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री को आरटीओ कार्यालय से कई शिकायतें प्राप्त हो रही थी जबकि मुख्यमंत्री ने पूर्व में ही अफसरों को समय से दफ्तर पहुंचने व जनहित के कामों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं मुख्यमंत्री के आरटीओ कार्यालय में पहुंचते ही हड़कंप मच गया

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page