Connect with us

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का उत्तराखंड आपदा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दौरे।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का उत्तराखंड आपदा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दौरे।

देहरादून ब्यूरो-

उत्तराखंड में हुई बेमौसम की बारिश से व्यापक जनहानि का आंकड़ा सामने आया है तो वही करोड़ों रुपए की संपत्ति भी जल प्रलय में बैठकर समाप्त हो गई। इस आपदा में लोगों ने अपने प्रिय जनों को खोया और पूरी तरह से जनजीवन प्रभावित हो गया। उधर आपदा पीड़ितों का दर्द बांटने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी।

प्रभावित गांवों के निवासियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने डुंग्री गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। भरोसा दिया कि किसी भी संसाधन की कमी नही होने दी जाएगी।
उन्होंने आश्वासन दिलाया की राज्य सरकार हर प्रकार की सहायता प्रभावितों तक पहुंचाएगी। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने एवं प्रभावित क्षेत्रों में सभी बुनियादी सेवाओं को तत्काल बहाल करने के निर्देश भी दिए।

बारिश के कहर और इस आपदा से उत्तराखंड को खासा नुकसान हुआ है। खास तौर पर कुमाऊं क्षेत्र में करोड़ों का नुकसान हुआ है। करीबन 7 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। वहीं बता दें कि इसके बाद भाजपा शासित राज्य मदद को आगे आए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड को 10 करोड़ की धनराशि मदद के रूप में देने की घोषणा की है। उत्तराखंड में रविवार से बुधवार तक हुई भारी बारिश ने न केवल 50 से ज्यादा जिंदगी लील ली, बल्कि संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है।


हरियाणा और यूपी सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ
बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

हरियाणा सरकार ने भी की मदद
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए उत्तराखंड सरकार को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आई आपदा में जान- माल का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से उत्तराखंड सरकार को इस संकट की घड़ी में हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आर्थिक सहायता के अलावा हरियाणा सरकार की तरफ से टेंट, आवश्यक कपड़े और दवाइयां भी भेजी जाएंगी प्रतिपक्ष संवाद ब्यूरो

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page