Connect with us

कांग्रेस उम्मीदवार मदन सिंह बिष्ट ने किया नामांकन।

उत्तराखण्ड

कांग्रेस उम्मीदवार मदन सिंह बिष्ट ने किया नामांकन।

द्वाराहाट- द्वाराहाट विधानसभा के कांग्रेस प्रत्यासी मदन सिंह बिष्ट ने आज अपना नामांकन कोविड के नियमों का पालन करते हुए सादगी के साथ किया।आज सुबह सवेरे सबसे पहले अपनी धर्मपत्नी और सुपुत्र के साथ अपने आराध्य देव भगवान ग्वेल जी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करने के पश्चात अपने गृह छेत्र बागवालीपोखर से पत्नी उमा सिंह बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा के साथ पुत्र संजय को लेकर रानीखेत को रवाना हुए इस 30किमी के सफर में मात्र कुछ ही गाड़ियों को लेकर चले वहां कार्यकर्ताओं संग अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व समर्थकों संग वार्ता करी नामांकन में रानीखेत के निवर्तमान विधायक करन माहरा भी साथ रहे।नामांकन के बाद सभी से रूबरू होते हुए मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पूरे पांच साल केवल मुख्यमंत्री बदले राज्य की जनता के ऊपर पांच सालों में तीन मुख्यमंत्रियों की तनख्वाह और पेंशन का अतिरिक्त भार दिया मुख्यमंत्री ने अपने प्रचार और आने जाने पर ही करोड़ों रुपए बर्बाद कर दिए।अब राज्य की जनता समझ चुकी है भाजपा की नीति इसलिए अब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।रुके हुए विकास कार्य किये जाएंगे साथ ही प्रदेश भर में सरकारी कर्मचारियों का पूरा समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है।वहीं द्वाराहाट की जनता ने पूरा आशीर्वाद कांग्रेस को मिल रहा है आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही द्वाराहाट का विकास तीव्र गति से आगे बड़ेगा।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page