Connect with us

उत्तराखंड के कंटरमैन,,,,,,,,

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के कंटरमैन,,,,,,,,

कंटर मैन जमुना प्रसाद तिवारी ने बांटे कंटर डस्ट बिन।
द्वाराहाट। कंटर मैन नाम से प्रसिद्ध शिक्षक जमुना प्रसाद तिवारी ने रा इ का चित्रेश्वर,श्री चित्रेश्वर महादेव मंदिर,विभिन्न घाटों और दुकानों में कंटर डस्टबिन बांटी। कंटर अभियान के माध्यम से तिवारी प्लास्टिक उन्मूलन और स्वच्छता का संदेश भी दे रहे हैं। उनके द्वारा सन् 2017 से लगातार कंटर डस्ट बिन और कंटर गमले स्वयं की और से बांटे जा रहे हैं। अब तक हजारों की संख्या में कंटर डस्ट बिन बांटी जा चुकी हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत तिवारी इन डस्ट बिन को स्वयं निर्मित करते हैं और सार्वजनिक स्थानों,घाटों, और धार्मिक स्थानों में स्थापित करते चले आ रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित तिवारी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्लास्टिक और पॉलीथिन बहुत हानिकारक होने वाला है, इसके लिए जागरूकता की अत्यंत आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि कंटर वाटिका और कंटर डस्ट बिन लगाने से नदियों और गढेरों को प्रदूषण से बचाया जा सकता है साथ ही बहुत से लोग अब कंटर अभियान में अपना योगदान दे रहे हैं। कंटर अभियान में आम आदमी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।कंटर डस्ट बिन वितरण कार्यक्रम में संजय उपाध्याय,कमल साह,यश तिवारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विद्यालय में प्रधानाचार्य भोला मोहन आर्य,दीवान रावत,कुंदन रौतेला, हेम प्रकाश तिवारी,अर्चना रावल,सीमा,नवीन सिंह,अरुण वर्मा, टी आर आर्या,नारायण सिंह,शिवांशु पंत,रेखा रावत,बसंती,स्वाति सती आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]