Connect with us

डांडिया नृत्य देखने उमड़ा रानीखेत में जनसैलाब। पहली बार आयोजित डांडिया नृत्य प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र

रानीखेत

डांडिया नृत्य देखने उमड़ा रानीखेत में जनसैलाब। पहली बार आयोजित डांडिया नृत्य प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र


रानीखेत। आजकल चारों ओर नवरात्र की धूम मची है तो वहीं रामलीला महोत्सव का आयोजन भी हो रहा है। दुर्गा पूजा महोत्सव का भी विभिन्न स्थानों पर आयोजन हो रहा है। रानीखेत में मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में समिति द्वारा पहली बार डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो आकर्षण का केंद्र रही।

इसे देखने के लिए रानीखेत सहित आसपास के क्षेत्रों की जनता का जनसैलाब उमड़ा। मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति रानीखेत द्वारा गांधी चौक में महिलाओं की डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पक्षी प्रेमी राजेन्द्र प्रसाद पंत व रक्तदाता विनीत‌ चौरसिया को सामाजिक सम्मान प्रदान किया गया। डांडिया नृत्य प्रतियोगिता में गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल टीचर्स ग्रुप प्रथम, च्येली ब्वारी ग्रुप द्वितीय और बद्री व्यू महिला संगठन तृतीय स्थान पर रहा। मां दूनागिरी महिला सांस्कृतिक संगठन रानीखेत व जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली टीचर्स ग्रुप को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।


‌मां दुर्गा महोत्सव समिति गांधी चौक के तत्वावधान में आयोजित महिलाओं की डांडिया नृत्य प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। पहली बार आयोजित डांडिया नृत्य प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। सभी टीमों को पूर्व विधायक एंव कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उत्तराखंड महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, छावनी सदस्य मोहन नेगी, पूर्व दर्जाधारी रविमोहन अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला रावत , डॉ विजयशील उपाध्याय ने पुरस्कार व नगदी राशि प्रदान किए।

प्रतियोगिता के निर्णायक जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के संगीत शिक्षक डी सी जोशी व अशोक हाल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल की नृत्य शिक्षिका श्रीमती शोभना रहे जिन्हें समिति के सदस्य दीपक पंत व गौरव तिवारी ने स्मृति चिह्न प्रदान किए।माही टैंट हाउस को सजावट व व्यवस्था प्रबंध के लिए पू्र्व व्यापार मंडल‌ अध्यक्ष यतीश रौतेला ने स्मृति चिह्न भेंट किया।

कार्यक्रम संचालन रंगकर्मी विमल सती ने किया। इस अवसर पर मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के नरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नीरज तिवारी के अलावा हरीश लाल साह,सोनू सिद्दीकी,गौरव भट्ट,संजय पंत आदि मौजूद रहे। मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजय कुमार बबली ने प्रतियोगिता की सफलता के‌ लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Ad Ad

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in रानीखेत

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page