Connect with us

अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला,,,,,

उत्तराखण्ड

अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला,,,,,

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत पूर्व फौजी अपने ही परिवार पर हमलावर हो गया. उसने दराती से पत्नी पर हमला किया। मां को बचाने आए बेटे पर भी फौजी ने हमला कर उसकी अंगुली काट दी। इतने से भी दिल नहीं भरा तो परिवार को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। परिवार ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। नाकाम होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पूर्व फौजी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बुखारी थाना क्षेत्र के नवाड़ सैलानी फतेहपुर मुखानी निवासी पूर्व फौजी अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता है। पत्नी ने तहरीर देते हुए कहा है कि

23 फरवरी की रात वह घर में साफ सफाई कर रही थी तभी उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही पति ने दराती से उसके सिर पर हमला कर दिया। इस दौरान बेटा उसे बचाने दौड़ा तो आरोपी पति ने उस पर भी ताबड़तोड़ हमला कर उसकी अंगुलियां काट दी। दोनों बुरी तरह लहूलुहान होकर वहीं तड़पने लगे। इसके बाद नशे में धुत फौजी ने गैस सिलेंडर खोल पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस दौरान पत्नी और बच्चों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। हंगामा होता देख आसपास के लोग भी आ गए। यहां मौका पाकर आरोपी पति फरार हो गया. पत्नी ने पति के खिलाफ लिखित तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]