Connect with us

नैनीताल में हुई घटना के आरोपी को सख्त सजा देने की मांग,,,,,

उत्तराखण्ड

नैनीताल में हुई घटना के आरोपी को सख्त सजा देने की मांग,,,,,

हल्द्वानी। नैनीताल में बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की घिनौनी घटना के बाद लोगों में अत्यधिक आक्रोश है। जिले में विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसके चलते शनिवार समाजसेवी योगिता बनौला के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों की महिलाओं द्वारा प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान महिलाओं ने बालिका से दुराचार करने के आरोपी को कठोर दंड दिए जाने की मांग की। महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी प्रेषित किया।

ज्ञापन में बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी मोहम्मद उस्मान को फांसी दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान सुचित्रा जायसवाल, हेमा कबडवाल, मंजू वार्ष्णेय, प्रियंका वार्ष्णेय, काजल खत्री, मीना सती, पार्वती किरौला, सुशील अग्रवाल, सुमन, रश्मि, योगेंद्र साहू सहित अन्य मौजूद थे।

वहीं हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट की निदेशक शशि सिंह के नेतृत्व में बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को कठोर सजा दिए जाने की मांग को लेकर एसडीएम कोर्ट में लोगों ने प्रदर्शन किया।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]