Connect with us

एलिजाबेथ व्हीलर नहीं रहीं।

उत्तराखण्ड

एलिजाबेथ व्हीलर नहीं रहीं।

अल्मोड़ा-पौधार अल्मोड़ा की जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री एलिजाबेथ व्हीलर का आज बुधवार सांय 4 बजे 84 साल की उम्र में काठगोदाम में आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले लंबे समय से बीमार थीं। एंग्लो इंडियन समुदाय से ताल्लुक रखने वाली मैडम व्हीलर ने अपना पूरा जीवन समाज के दबे – कुचले गरीबों, असहाय ग्रामीणों की सेवा में बिताया। उन्होंने दर्जनों अनाथ बच्चों का पालन पोषण कर उनको अच्छी शिक्षा देकर अपने पांव पर खड़ा किया। वॉल्टर व्हीलर सेवा समिति के माध्यम से मैडम व्हीलर ने अल्मोड़ा में परिवार परामर्श केंद्र का वर्षों तक संचालन कर बहुत से परिवारों को जोड़ने का काम भी किया मैडम व्हीलर एसएसबी द्वारा संचालित राइफल ट्रेनिंग लगातार सक्रिय रहती थी। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों,सामाजिक कुरीतियों के अतिरिक्त वे लगातार कानूनी सहायता रोजगार मूलक प्रक्षिक्षणों का आयोजन करती थीं। उनके सामाजिक कार्यों के चलते उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेक सम्मानों से नवाजा गया था। मैडम व्हीलर की पौधार स्टेट उनकी तमाम गतिविधियों का केंद्र था। सामाजिक आंदोलनों के चलते लखनऊ के राजनीतिक गलियारों व प्रशासन पर उनका प्रभाव था जिसके कारण वे लोगों की काफी मदद भी कर पाती थीं। पिछले काफी समय से वे बीमार थीं, और काठगोदाम में रह रही थीं। मैडम व्हीलर से घनिष्ट पारिवारिक संबंध होने से उनके सामाजिक संस्थाओं में कार्यों को भी हम अपना सहयोग करते थे। मैडम व्हीलर ने आजीवन परिवार नहीं बनाया। घर में अभूत संपत्ति होते हुए जीवन के अंतिम वर्षों में वे अभाव में जी रही थीं। किया जाएगा।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page