Connect with us

मैदान पर उतरे पूर्व CM हरीश रावत, कांग्रेस के लिए की वोट अपील

उत्तराखण्ड

मैदान पर उतरे पूर्व CM हरीश रावत, कांग्रेस के लिए की वोट अपील

चंपावत विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब उपचुनाव की बारी है। क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे और उन्हें भाजपा ने मुख्यमंत्री बना दिया। इसीलिए वह चंपावत की सीट से उपचुनाव लड़ने जा रहे हैं। जिसके लिए तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। कांग्रेस के लिए प्रचार प्रसार करने अब मैदान पर खुद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी उतर गए हैं। गौरतलब है कि 31 मई को उपचुनाव के लिए मतदान होना है।

जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने काफी पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी। भाजपा की पूरी टीम सीएम धामी के लिए वोट मांग रही है। अब तक ये चर्चाएं चल रही थी कि कांग्रेस ने चंपावत में भाजपा को वॉकओवर दे दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस की तरफ से ज्यादा प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा था।

लेकिन अब कांग्रेस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी थी। अब सभी के कार्यक्रम भी तय कर दिए गए हैं। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मैदान पर दिखाई दिए। जहां उन्होंने चंपावत की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के लिए वोट मांगे।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, सहेत तमाम नेता चंपावत में हैं।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page