Connect with us

तीलू रौतेली पुरुस्कार पर अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हुई भाजपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष ?

उत्तराखण्ड

तीलू रौतेली पुरुस्कार पर अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हुई भाजपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष ?

भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने तीलू रौतेली पुष्कार पर उठाएं सवालपुरूस्कार का नाम बदलने के दिए सुझाव जिले में पिछले 10 वर्षों से खेल के ही क्षेत्र में दिया गया हैं।अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हुई भाजपा की महिला नेता सविता नगरकोटी, अपनों को रेवड़ी बांटने का भी लगाया आरोपवीरांगना राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुष्कार के सम्बंध भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी ने कहा कि जिस, उद्देश्य के लिए इस पुरस्कार दिया जाता है। उससे सरकार पूरी तरह भटक गयी हैं। यह पुरस्कार अपने अपनों को रेवड़ी बांटने तक ही सीमित रह गया हैं। बागेश्वर जनपद में पिछले दस वर्षों से लगातार खेल के ही क्षेत्र में दिया गया हैं।महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं का चयन जनपद स्तर से ही आगे नहीं बढ़ने दिया जाने का भी लगाया गम्भीर आरोप।महिला सशक्तिकरण,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विधवा विवाह नशा उन्मूलन आदि क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं के आवेदन पर विचार तक नहीं किया जाता है या फिर किसी नेता के राजनीतिक दबाव में अपने अपनों की ही फाईलें आगे बढ़ाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में स्वयं 25 वर्षों से कार्य कर रही हैं।और पिछले 15 वर्षों से लगातार इस पुरूस्कार के लिए आवेदन करते आ रही हैं। यहां क्षेत्र में 25 वर्षों से अनगिनत विधवा, असहाय,गरीबी को कारण आत्महत्या तक का बिचार करने वाली महिलाओं,नशा उन्मूलन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में गांव गांव घर घर पैदल चलकर कार्य कर रही हैं।उनका कहना है कि वास्तविक रूप से समाज में काम कर रही महिलाओं को यह पुरस्कार मिलना तो दूर जिले से ही आवेदन रोक दिए जाते हैं।जिसका प्रमाण उन्होंने स्वयं को माना है जो पिछले इतने वर्षों से आवेदन करती आई हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page