Connect with us

रानीखेत में भव्य शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव का समापन।

उत्तराखण्ड

रानीखेत में भव्य शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव का समापन।


रानीखेत। रानीखेत में भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। चंदौसी बॉम्बे ढोल महाराष्ट्र ने अपनी प्रस्तुति से शमा बंधा। पर्यटन नगरी रानीखेत में गणेश महोत्सव का विचलन विनासक गणपति महाराज की विसर्जन शोभायात्रा यात्रा के साथ समापन हो गया। गाजे-बाजे के साथ निकाली भगवान गणेश की शोभायात्रा में गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से नगर गुंजायमान रहा। नगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में महाराष्ट्र के कलाकारों ने नृत्य से सभी का मन मोहा। गणेश मंडल की तरफ से पंचेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव की विसर्जन यात्रा गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। गुलाल उड़ाते हुए भक्त गणपति के भजनों पर जमकर झूमे। गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोष से रानीखेत नगर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ पुष्प-अक्षत की वर्षा की। महाराष्ट्र से आए कलाकारों ने आकर्षक पारम्परिक प्रस्तुति से समां बांधा।

नगर में भव्य शोभायात्रा के बाद विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, गणेश मंडल के राम चंद्र मराठा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, जगदीश अग्रवाल, कैलाश पांडे ,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, महासचिव संदीप गोयल,कोषाध्यक्ष भुवन पांडे,उप सचिव विनीत चौरसिया मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी हेमंत मेहरा,मोहन बिष्ट आदि ने भागीदारी की।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page