उत्तराखण्ड
राज्यपाल पहुंचे, कसार देवी मंदिर,,,,,
आज शनिवार को राज्यपाल सेनि० लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अल्मोड़ा के प्रसिद्ध कसार देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। राज्यपाल ने यहां ध्यान भी लगाया और इस शांत एवं दिव्य स्थान की प्रशंसा की।
कसारदेवी मंदिर दर्शन के बाद राज्यपाल काकड़ीघाट स्थित स्वामी विवेकानंद आश्रम पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने डीएम आलोक कुमार पांडेय और सीडीओ दिवेश शाशनी के कार्यों की प्रशंसा कर कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन बेहतरीन कार्य कर रहा है।











