Connect with us

बंदूक लेकर जाते हैं, 1 बच्चे को पढ़ाने,,,,

उत्तराखण्ड

बंदूक लेकर जाते हैं, 1 बच्चे को पढ़ाने,,,,

जौलीग्रांट। डोईवाला विधानसभा और रायपुर ब्लॉक के दूरस्थ पहाड़ी गांव राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सतेली में सिर्फ एक छात्र पढ़ाई करता है। यह छात्र भी टिहरी जिले से पढ़ने के लिए आता है।

बंदूक और फावड़ा लेकर इस बच्चे को पढ़ाने सहायक अध्यापक जाते हैं। वर्तमान में इस विद्यालय में दो शिक्षक और भोजन माता अपनी सेवाएं दे रही हैं। टिहरी से पढ़ने आने वाले एक छात्र के भरोसे विद्यालय चल रहा है।

छात्र कक्षा आठ में है। नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। जिस कारण सभी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। लेकिन पलायन से पूरी तरह खाली हो चुके सतेली में छात्र संख्या बढ़ाना विद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

वर्तमान में इस विद्यालय में दो शिक्षक हैं, जिनमें से एक पिछले एक माह से मेडिकल अवकाश पर हैं। सहायक अध्यापक अरुण रावत ने बताया कि वो थानो से सतेली पढ़ाने के लिए आते हैं। रविवार या छुट्टी होने पर वो अपने घर जाते हैं। नाहीकला से लेकर सतेली तक

करीब आठ किमी वन क्षेत्र से गुजरने वाले कच्चे मार्ग पर जब वो आवाजाही करते हैं तो भालू और जंगली जानवरों से अपने को बचाने के लिए लाइसेंसी बंदूक और हॉकी स्टिक साथ रखते हैं। बरसात में जब भूस्खलन के कारण पगडंडी वाला मार्ग भी बंद हो जाता है तो फावड़ा भी साथ में रखना पड़ता है। उनका कई बार भालू से सामना भी हो चुका है।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]