Connect with us

हल्द्वानी: बंदरों के बढ़ते आतंक से जल्द मिलेगी निजात,,,,,,

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बंदरों के बढ़ते आतंक से जल्द मिलेगी निजात,,,,,,

हल्द्वानी। शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से जनता को निजात दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा मथुरा से बुलाई गई संस्था द्वारा बंदरों को पकड़े जाने का अभियान लगातार जारी है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा मथुरा की संस्था के साथ अनुबंध किया गया है जिसके द्वारा बंदरों को पकड़े जाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को संस्था द्वारा काठगोदाम और सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। आज चलाए अभियान में संस्था ने कुल 13 बंदरों को पकड़ा। इस कार्रवाई से जनता को कुछ राहत मिली है। उन्होंने बताया कि इस तरह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अन्य स्थानों पर भी सूचना मिलने पर टीम भेजी जाएगी। अब तक कुल 99 बन्दरों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]