Connect with us

Harela 2024: उत्तराखंड में कब मनाया जाएगा हरेला का पर्व?

धर्म-संस्कृति

Harela 2024: उत्तराखंड में कब मनाया जाएगा हरेला का पर्व?

धर्म/संस्कृति मंगलवार को उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला मनाया जाएगा
साथ ही श्रावण संक्रांति से भगवान भोले शंकर का अति प्रिय माह श्रावण भी प्रारंभ होगा।
हरेला उत्तराखंड एक पवित्र भूमि है सभी व्यक्ति उत्तराखंड का नाम लेने से पूर्व देवभूमि उत्तराखंड लगाते हैं पर्वतीय संस्कृति एवं वहां के तीज त्योहारों की बात ही निराली होती है। उत्तराखंड की एक विशेष बात है कि यहां पर सभी पर्वों को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी तरह सुख समृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और प्रेम का प्रतीक हरेला लोक पर्व कुमाऊं क्षेत्र और गढ़वाल तथा उत्तराखंड से बाहर रहने वाले सभी उत्तराखंडी भी हरेला पर्व को बड़े उत्साह से मनाते हैं। श्रावण मास 1 गते को मनाए जाने वाला हरेला पर्व सामाजिक रूप से अपना विशेष महत्व रखता है तथा समूचे कुमाऊं में अति महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है जैसा कि आप सभी जानते हैं श्रावण माह भगवान भोले शंकर का प्रिय माह है इसलिए हरेला पर्व को कई स्थानों में हरी–काली के नाम से भी जाना जाता है। यह सर्वविदित है कि देवों की भूमि उत्तराखंड में ईश्वर स्वयं विराजमान है ऐसी हम सभी की आस्था है यहां पर शिव के अनेक धाम हैं जैसे भोले शंकर की नगरी केदारनाथ धाम, यहां पर जागेश्वर धाम शिव का पवित्र स्थान है जहां पर कहा जाता है कि भोले शंकर साक्षात शिवलिंग के रूप में विराजमान है इसलिए भी उत्तराखंड में श्रावण माह में पड़ने वाले हरेला पर्व का अपना विशेष महत्व माना जाता है।

संपर्क सूत्र
83958 06256

Ad Ad

More in धर्म-संस्कृति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page