Connect with us

प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती की बहती धारा के बीच शहरियों ने किया योग

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती की बहती धारा के बीच शहरियों ने किया योग

शनि कुमार केशरवानी
संवाददाता
प्रयागराज

प्रयागराज संगम के तट पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती की बहती धारा केे बीच प्रयागराजवासियों के साथ योग किया। जिला प्रशासन की यहां योगाभ्यास करने की तैयारी की गई है। यहां बोट योगा की भी व्यवस्था रही यानी बोट पर भी योगाभ्यास किया गया। स्कूल के शिक्षक, छात्र व सेना के जवान समेत अन्य विभागों से जुड़े लोग शामिल हुए।

8,000 की व्यवस्था पहुंचे 2000 लोग

जिला प्रशासन की ओर से पहले से ही यह निर्धारित किया गया था कि यहां कम से कम 8 हजार लोग एक साथ योग कर सकें लेकिन लगभग 2000 लोग ही यहां योग करने पहुंचे। यहां सेल्फी प्वाइंट भी बी नाया गया था जहां लोग योग करने के साथ साथ इस यादगार पल को अपने कैमरे में कैद करते रहे। दिव्यांगजन के लिए भी योग करने की व्यवस्था रही जहां दिव्यांगों ने भी योग किया। इस आयोजन में जिले के अफसरों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल हुए। सैंड आर्ट के जरिए योग करने का आह्वान किया जा रहा था।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page