Connect with us

नगर निगम सभागार श्रीनगर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 132 जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

उत्तराखण्ड

नगर निगम सभागार श्रीनगर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 132 जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

दैनिक प्रतिपक्ष संवाद गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर गढ़वाल – श्रीनगर में आज नगर निगम सभागार में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल रही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विजय कपरवाण ,विशिष्ट अतिथि नरेंद्र प्रसाद टम्टा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष सुषमा रावत जिलाध्यक्ष पौड़ी भाजपा एवं कार्यक्रम संयोजक एवं संचालन कुशला नाथ के साथ जिला महामंत्री गिरीश चंद्र पैन्यूली महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना गैरोला कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहनलाल जैन कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व राज्यमंत्री अतर सिंह असवाल कार्यक्रम में उपस्थित जितेंद्र रावत कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरिता आर्य एवं जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा कविता भारती आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
दूसरी तरफ बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर भव्य झांकी निकाली गई इसमें भागीरथी कला संगम के कलाकारों सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया झांकी अंबेडकर मूर्ति के साथ-साथ ज्योतिबा फुले नारी शिक्षा को बढ़ावा दिया तथा अपनी पत्नी को पढ़ाकर प्रथम महिला शिक्षिका बनाने में सहयोग किया साथ में आत्मा भी गम जिन्होंने अपने घर में जगह देकर बच्चों तथा महिलाओं को शिक्षा देने का काम किया इसके अलावा बच्चों को पढ़ाई तथा नारी अत्याचार और बाबा भीमराव अंबेडकर के द्वारा निर्मित संविधान के महत्व को दिखाई गया इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल, उपाध्यक्ष रमेश आर्य संस्था के निर्देशक मदन गडोई, मुकेश नौटियाल भगत सिंह बिष्ट शील कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय कुमार फौजी भाई आदि लोग उपस्थित थे।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page