Connect with us

द्वाराहाट में भाजपाइयों ने निकाला नगर में जुलूस विधायक मदन सिंह बिष्ट का किया पुतला दहन।

उत्तराखण्ड

द्वाराहाट में भाजपाइयों ने निकाला नगर में जुलूस विधायक मदन सिंह बिष्ट का किया पुतला दहन।


द्वाराहाट- नगर में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला ।जुलूस थाना रोड से सुरु होकर मुख्य चौक पर पहुंचा यहां पर सभी कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने के बाद जुलूस त्रिमूर्ति चौक घटगाड़ तिराहा होते हुवे मुख्य चौक पहुंचा सभी कार्यकर्ताओं के हाथों पर भाजपा का झंडे थे सभी कार्यकर्ता मदन बिष्ट मुर्दाबाद कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारों के साथ मदन बिष्ट होश में आओ होश में आकर बात करो।के नारे लगा रहे थे जुलूस मुख्य चौक पर पहुंचा और एक सभा का आयोजन किया गया जिसमे वक्ताओं द्वारा सभा को संबोधित किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट,भाजपा प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल साही जिला महामंत्री विनोद भट्ट आदि ने संबोधित किया और कहा कि विधायक को कोई अधिकार नहीं है कि वह शराब पीकर किसी के घर में रात को जाए और अभद्र भाषा का प्रयोग करे।

जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने कहा कि विधायक मदन बिष्ट सब जगह कहते रहते हैं कि हम दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं शायद उन्होंने डिग्री केवल गलियां देने की ली है तभी तो वह इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं।वहीं अनिल साही ने कहा कि हम भाजपा के लोग द्वाराहाट की जनता किसी भी सूरत में ऐसे विधायक को बर्दास्त नही करेंगे जो इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करता हो और उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को इस प्रकार के जनप्रतिनिधियों से डरने की कोई जरूरत नहीं है जिनका चरित्र ही नही जिनकी सरस्वती सही नही है वह खुद क्या किसी को सही राह बताएंगे।विधायक के साथ साथ अनिल साही ने कांग्रेस पार्टी को भी कटघरे में खड़ा किया कहा कांग्रेस का पतन सीघ्र ही होने वाला है।

Ad Ad

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page