Connect with us

पहाड़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी से आसपास के क्षेत्रों में ठंडक।

मौसम

पहाड़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी से आसपास के क्षेत्रों में ठंडक।

उत्तराखंड के पहाड़ियों में हल्का हिमपात के आज भी आसार लग रहे है। पर ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है जबकि पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक बादलों के बीच हल्की बर्फबारी हो सकती है। सोमवार को हुई बारिश के बाद प्रदेश में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। पहाड़ की ऊंची चोटियों पर पड़ रही बर्फ ने आसपास के क्षेत्र में ठंडक बढ़ा दी है।


बद्रीनाथ धाम की चोटियों पर दूसरे दिन भी बर्फ पड़ने से धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से जूझना पड़ा देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा।

पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बारिश हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है। केदारनाथ धाम में भी लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके बावजूद बाबा के भक्तों में दर्शनों के लिए उत्साह बना हुआ है।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in मौसम

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page