Connect with us

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत पर श्रीनगर में जोरदार आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

उत्तराखण्ड

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत पर श्रीनगर में जोरदार आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

श्रीनगर गढ़वाल : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत पर श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ऐतिहासिक गोला बाजार में जोरदार आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की तथा एक दूसरे को जीत की बधाईयां देकर मिष्ठान वितरित किया। कर्नाटक जीत पर प्रतिकिया देते हुये नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल एवं पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह जीत बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भाजपा के कुशासन के खिलाफ है। कहा कर्नाटक की समझदार जनता ने सभी विवादित मुद्दों को दरकिनार करते हुए कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया । इस अवसर पर पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी, ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भण्डारी,नगर सभासद संजय भाई फौजी, विनोद मैठाणी,मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी,वाईएस पंवार,नीटू मिश्रा, सुफियाना खान,जीत सिंह बिष्ट, राजेन्द्र रावत,सुमन आनन्द,भगत सिंह डागर,परवेज अहमद, बीरेंद्र सिंह राणा, शोभित जोशी, रामलाल नौटियाल,अक्तर अली,समीम अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page