Connect with us

महेंद्र सिंह बिष्ट के समर्थन में उतरीं जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे।

उत्तराखण्ड

महेंद्र सिंह बिष्ट के समर्थन में उतरीं जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे।

देहरादून। ऑटो यूनियन के चुनाव के दौरान षड्यंत्र के शिकार हुए महेंद्र सिंह बिष्ट का जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने समर्थन किया। साथ ही उनके शादी समारोह में शामिल होकर अपनी उपस्थिति भी दर्ज करवाई।

इस दौरान जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि महेंद्र सिंह बिष्ट ऑटो यूनियन के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे थे किंतु कुछ मैदानी लोगों ने इनके खिलाफ षड्यंत्र रचकर इनकी राह में कांटे बिछा दिये और इन्हें चुनाव नहीं लड़ने दिया।

भावना पांडे ने इस घटना का पुरजोर विरोध करते हुए महेंद्र सिंह बिष्ट का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 3500 गढ़वाल यूनियन के ऑटो वालों का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है।

महेंद्र सिंह बिष्ट को अपना समर्थन देते हुए भावना पांडे उनके विवाह समारोह के अवसर पर सहस्त्रधारा स्थित उनके गांव पहुंची एवँ उनके परिजनों व ससुराल पक्ष के लोगों से मुलाक़ात की।

महेंद्र सिंह बिष्ट के खिलाफ किये गए षड्यंत्र पर अपना रोष प्रकट करते हुए भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में 800 रुपये का परमिट 1 लाख रुपये तक बिकता है। बाहरी माफियाओं ने उत्तराखंड में बड़ा घोटाला किया हुआ है।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उत्तराखंड में यहीं के परमिट लागू हों एवँ बाहर के परमिटों पर तत्काल रोक लगे एवँ वे रद्द किये जाएं।

उन्होंने कहा कि आम गरीब इंसान पहले लोन लेता है फिर 800 रुपये का परमिट 1 लाख रुपये तक की कीमत में खरीदाता है। लगभग यही नियम अन्य वाहनों की यूनियन में भी बदस्तूर जारी है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि ऐसे घोटालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जिससे गरीब जनता को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही सरकार इस ओर कोई प्रयास नहीं करती है तो वे जल्द ही इस ओर ठोस कदम उठाएंगी और उत्तराखंड में समस्त बेरोजगार संगठनों, आशा कार्यकत्रियों, पाटनदाइयों, भोजन माताओं एवँ आंगनबाड़ी कर्मियों, एवँ टूरिस्ट यूनियन के कर्मचारियों को लेकर जनता कैबिनेट पार्टी के बैनर तले एक बड़ी यूनियन का गठन करेंगी। इस यूनियन में बुद्धिजीवी लोगों को जोड़ा जाएगा और जितनी भी यूनियन की समस्याएं होंगी जेसीपी पार्टी उन्हें सुनकर उनके समाधान का प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि इस यूनियन के तहत एक बोर्ड भी तैयार किया जाएगा जिसमें सभी अलग-अलग संगठनों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को जगह दी जाएगी।

भावना पांडे ने कहा कि इस यूनियन में उत्तराखंड की महिलाओं, बेरोजगार युवाओं एवँ गरीबों की समस्याओं के समाधान के प्रयास किये जाएंगे। साथ ही महेंद्र सिंह बिष्ट जैसे मासूम लोगों के खिलाफ जो षड्यंत्र रचकर माफियाओं द्वारा घोटाले किये जा रहे हैं शीघ्र वे बारी-बारी उन सबका खुलासा करेंगी।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page